अहमदाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते एक पत्नी ने बर्बरता से अपने पति की हत्या करवा दी इसके लिए पत्नी ने 10 लाख की सुपारी दी थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी की है। सख्ती से पूछताछ के दौरान पत्नी ने कबूल किया कि उसी ने अपने पति की हत्या करवाई है।
कहा जाता है कि प्यार त्याग का दूसरा रूप होता है लेकिन आज कलयुग के जमाने में प्यार की परिभाषा बदलती नजर आ रही है इसी कड़ी में अहमदाबाद पुलिस ने प्रेम के लिए अपने ही पति की हत्या करने वाली पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच के अनुसार मृतक शैलेश प्रजापति को उसकी पत्नी शारदा उर्फ स्वाति प्रजापति ने अपने प्रेमी नितिन प्रजापति के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी दोनों एक ही गांव के निवासी हैं। दोनों किसी जमीन को लेकर एक दूसरे को जानते हैं।आरोपी नितिन प्रजापति शैलेश के घर आया जाया करता था इसी बीच शारदा उर्फ स्वाति प्रजापति और नितिन एक दूसरे से प्रेम करने लगे और उन्होंने शैलेश को मारने की साजिश रच डाली। क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी नितिन ने यासीन उर्फ कानिया को सात लाख दिए थे। पुलिस ने घटना को अंजाम देने में प्रयोग किए गए पिकअप ट्रक को भी जब्त कर लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
318 total views, 1 views today